न्यायमूर्ति के हाथों ‘मेरा भारत मेरा गौरव’ समारोह का समापन

Spread the love

मनोज पाण्डेय। 

प्रयागराज। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सर्वोदय नगर में अंतर्विद्यालीय निबंध प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी आयोजन में शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी लेखन प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सन्त श्री प्रकाश द्विवेदी महाराज के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। महाराज जी ने अपने आशीर्वचन से विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए शिक्षा और भारतीय संस्कारों के गहरे महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद आरंभ हुई प्रतियोगिता विषय “मेरा भारत, मेरा गौरव” में छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से निबंध के माध्यम से व्यक्त किए।

समापन एवं पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने शिरकत की। न्यायमूर्ति ने प्रेरक कविता के माध्यम से छात्र-छात्राओ को प्रेरित कर शुभाशीष प्रदान किया। उन्होंने विजेताओं को मेडल, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण और अभिभावक भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विशिष्ट अतिथियों में अनिल बाबू जायसवाल (विद्यालय प्रबंधक) दुर्गेश दुबे, सतीश कुमार गुप्त एवं विकास मिश्र रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र तिवारी और प्रबंध समिति ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के भीतर बौद्धिक क्षमता, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का उल्लेखनीय विकास होता है। यह आयोजन सभीछात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक अत्यंत प्रेरणादायक और यादगार अनुभव साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *