सी सी कैमरे की निगरानी में रहेंगे दुर्गा पूजा पंडाल, पीस कमेटी की बैठक में दिया गया निर्देश 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। नवरात्रि में दुर्गा पूजा व दशहरा के पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर उप जिलाधिकारी अनेग सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक मंगलवार शाम को स्थानीय थाना परिसर में हुई बैठक में अधिकारियों ने दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिया की दुर्गा पूजा पंडाल में सी सी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाए और डी जे पर अस्लील भोजपुरी गीत न बजाए।

बैठक में उपस्थित दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी आपरेशन मोहमद फहीम ने कहा की दुर्गा पूजा पंडाल में सी सी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाएं जाए इसके साथ ही कम से कम एक पूजा पंडाल में दस दस स्थानीय वालिंटियर बनाए जाए जो पुलिस के साथ सहयोग कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें। उपजिलाधिकारी ने कहा की पूजा पंडाल में डी जे तेज गति से न बजाए न ही भोजपुरी अस्लील गीत बजाए जिससे की दूसरे को परेशानी हो इसके साथ ही विसर्जन के समय भी पूरी सावधानी बरते।

बैठक में चौक बाजार निवासी अरविन्द अग्रहरि ने कहा की नगर की सड़के बहुत खराब है नवरात्रि के पहले सड़को को गड्ढा मुक्त कराने की मांग किया। इसके साथ ही गोला सहुवाइन के दिनेश सोनकर, अहरौरा डीह के अंकित मिश्रा, पांडेय जी गोला मनोज केशरी रवानी टोला के रामबाबू गुप्ता सहित मुन्ना गुप्ता, पंकज साहनी, नीरज कुमार, राहुल सिंह ने अपनी समस्याओं को रखा जिस पर उपजिलाधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने कहा की किसी को कोई भी समस्या हो उसकी सूचना तत्काल दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *