100 छात्र- छात्राओं को खादी एवं गांधी जी के विचारों से किया जागरूक
चंदौली। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी एवं श्री खादी आश्रम सेवा समिति कमालपुर चंदौली के सहयोग से गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 28 सितंबर को गवर्मेंट ITI कॉलेज रेवसा,चंदौली में खादी स्टॉल लगाया गया, स्वच्छता अभियान एवं युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र- छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के विचारों, स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता के संदेश तथा खादी के महत्व से अवगत कराना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को खादी का महत्व, खादी की पहचान, उपयोगिता तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका को बढ़ावा देने में खादी की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
खादी स्टॉल का अवलोकन राज्य सभा सांसद श्रीमती साधना सिंह, पं. दीन दयाल नगर विधायक रमेश जयसवाल, चकिया विधायक आचार्य कैलाश खरवार द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आरके चतुर्वेदी , जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर , प्रधानाचार्य ITI चंदौली अजय कुमार यादव एवं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद तथा खादी आश्रम सेवा समिति संस्था से लल्लन कुमार एवं पीएमसी टीम ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी से रजनीश शर्मा सहित ITI कॉलेज के अध्यापक एवं स्टाफ गढ़ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए गांधी जी के स्वदेशी, आत्मनिर्भरता एवं खादी से जुड़े विचारों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को खादी की पहचान एवं उसके उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय उत्पादों एवं कारीगरों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर श्री खादी आश्रम सेवा समिति के सहयोग से खादी स्टॉल भी लगाया गया, जिसमें विभिन्न खादी उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों ने स्टॉल का अवलोकन कर खादी उत्पादों की विशेषताओं, उपयोगिता एवं पहचान के संबंध में जानकारी प्राप्त की और खरीदारी भी की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को “हर दिल में खादी प्रतिज्ञा” भी दिलाई गई। विद्यार्थियों ने स्वदेशी भावना से प्रेरित होकर खादी एवं ग्रामोद्योग को अपनाने, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा खादी पहनकर कारीगरों का सम्मान करने का संकल्प लिया। अभियान एवं शपथ के माध्यम से गांधी जी के स्वदेशी, आत्मनिर्भरता एवं स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के विचारों का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खादी अपनाने, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने तथा स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में श्री खादी आश्रम सेवा समिति एवं ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी के सहयोग एवं समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
