चन्दौली जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में संचारी रोग नियत्रंण /दस्तक अभियान टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया की 01 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस अभियान में सम्मिलित सभी विभागो को ताल मेंल बैठाते हुए उच्च प्राथमिकता पर कार्य करने हेतु दिशा निर्देश दिए तथा इस कार्यक्रम में किसी भी तरह की लापरवाही नही होनी चाहिए सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने पर जोर देने को कहा गया।

विगत अभियान वर्ष हुए संचारी रोग नियन्त्रण अभियाान के सफल आयोजन के लिए सभी सम्बन्धित विभागो को सहयोग हेतु निर्देशित करते हुए माह जुलाई 2026 के संचारी रोग नियन्त्रण कार्यक्रम को शतप्रतिशत सफल बनाये। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने समस्त विभागो के कार्याे पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए अभियान सफल बनाने हेतु आपसी तालमेल बेहतर और पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया की इस बार संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जनपद मे कुल 1901 कार्यरत आशाओ द्वारा आगॅनवाडी कार्यकत्री को सम्मिलित करते हुए दो सदस्सीय टीम वार माइक्रोप्लाान के अनुसार घर-घर जाकर लोगो को संचारी रोग से बचाव के बारे में जागरूक करेगे दस्त रोगियों, बुखार रोगियो, क्षय रोगियो, कुपोषित बच्चो, का चिन्हिकरण करते हुए लाइन लिस्ट तैयार करेगे साथ ही दिमागी बुखार अन्य वेक्टर जनित रोगो, जल जनित रोगो एक्यूट डायरिया कैम्पेन (स्टाप डायरिया कैम्पेन) से सम्बन्धित 05 वर्षो कि आउट बेक की सूची उपलब्ध करा दी गयी है उन ग्रामो एवं स्थलो पर विशेष निगरानी व रोकथाम एवं नियंत्रण गतिविधियों हेतु राज्य, जनपद, ब्लाक तथा पंचायत/ग्राम स्तरों पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय हेतु चिकित्सा विभाग नोडल विभाग का कार्य करेगा। भ्रमण किये गये घरो के सभी सदस्यों का आभा आई0डी0 नम्बर बनाते हुए उन्हे उपलब्ध करायेगी। मच्छरो के प्रजनन श्रोतो को नष्ट करायेगी। एवं किसी पशु के द्वारा काटे जाने की स्थिति में आवश्यक प्राथमिक उपचार का प्रर्दशन कर छात्रो को जागरूग करें। प्रचार प्रसार हेतु बैनर, पोस्टर, पम्पलेट, स्टीकर का गांवो में प्रयोग करेगी। इस बैठक के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 के अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, एवं समस्त मलेरिया स्टाफ उपस्थित रहे।
