मनोज पाण्डेय
प्रयागराज / कानपुर नगर/ पहाड़पुर, नौबस्ता स्थित केसरी नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण की पावन कथा एवं इच्छापूर्ति महायज्ञ के तृतीय दिवस अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित शिवाकान्त जी महाराज ने ध्रुव चरित्र का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि बाल्यकाल से ही बच्चों में भगवान के प्रति भक्ति, श्रद्धा और अच्छे संस्कार विकसित करने चाहिए। भक्त ध्रुव ने अल्पायु में ही अपनी अटूट भक्ति और दृढ़ संकल्प से भगवान को प्राप्त कर लिया। उनका जीवन प्रत्येक बालक के लिए प्रेरणास्रोत है महाराज श्री ने कहा कि भगवान श्रीराम ने भी बाल्यकाल से ही अपने भाइयों के साथ शिक्षा, मर्यादा, अनुशासन एवं संस्कारों का आदर्श प्रस्तुत किया। आज के माता-पिता का दायित्व है कि वे अपने बच्चों को रामचरितमानस का ज्ञान दें और उसे केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि आदर्श जीवन जीने की मार्गदर्शिका के रूप में समझाएं बचपन में दिए गए संस्कार ही आगे चलकर व्यक्ति के चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं

कथा के क्रम में महाराज श्री ने मिल उपाख्यान, जड़भरत चरित्र, अजामिल उपाख्यान एवं भक्त प्रह्लाद चरित्र का अत्यंत सुंदर एवं मार्मिक वर्णन किया विशेष रूप से भक्त प्रह्लाद की अटूट ईश्वर निष्ठा, विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान के प्रति विश्वास और भक्ति की शक्ति का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए हिरण्यकश्यप के अत्याचारों के बीच भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान श्रीहरि के दिव्य नरसिंह अवतार की पावन कथा का वर्णन हुआ तो पूरा कथा पंडाल भक्ति और जयकारों से गूंज उठा महाराज श्री ने संदेश दिया कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में उपस्थित होते हैं सच्ची श्रद्धा, निष्काम भक्ति और अटूट विश्वास से ही जीवन में ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है इस अवसर पर बड़ी संख्या में दूर-दराज से आए श्रद्धालु भक्तों ने कथा श्रवण किया तथा इच्छापूर्ति महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं लोककल्याण की कामना की
उल्लेखनीय है कि श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं इच्छापूर्ति महायज्ञ का आयोजन 13 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है कथा की पूर्णाहुति के उपरांत 20 नवंबर को विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन होगा आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर कथा श्रवण करने एवं इच्छापूर्ति महायज्ञ में आहुति अर्पित कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है
