सोनभद्र। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर रविवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह के आह्वान पर प्रदेश के 75 जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए। इसी क्रम में सोनभद्र में भी रक्तदान शिविर लगा, जिसमें अभ्युदय युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। जिलाध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। गौतम ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना लहू बहाया, वहीं आज कार्यकर्ता जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान कर रहे हैं। संगठन प्रभारी घोरावल ज्योति जंग सिंह ने राष्ट्र सेवा को पार्टी का मूल संकल्प बताया। संयुक्त जिला महासचिव जसवंत मौर्य ने कहा कि जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता किसी की जिंदगी बचा सकती है। जिला सचिव अरुण सिंह, महासचिव अनवर अली और जिला सचिव घमड़ी सिंह ने भी विचार रखे। इस दौरान संतोष त्यागी, केवल सिंह कुशवाहा, नीरज पांडेय, राजकुमार मौर्य, शैलेन्द्र मौर्य, समीर खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भगत सिंह जयंती पर आम आदमी पार्टी का रक्तदान महाअभियान, सोनभद्र में लगा शिविर
