समाजवादी पुरोधा स्व.राम गोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई

Spread the love

एमएलसी चुनाव को लेकर सपाइयों ने कसी कमर, बूथ स्तर तक जुटने का आह्वान

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। बैठक में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी मंडल प्रभारी एवं सांसद छोटेलाल सिंह खरवार तथा दीपचंद राम मौजूद रहे। बैठक में समाजवादी पुरोधा स्व.राम गोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की। 

जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कार्यकर्ताओं से शिक्षक प्रत्याशी लाल बिहारी सिंह यादव और स्नातक प्रत्याशी आशुतोष सिंहा के समर्थन में मतदाताओं से संपर्क करने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी छोटेलाल सिंह खरवार व दीपचंद राम ने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी सिंह यादव ने कहा कि उन्हें दोबारा सेवा का अवसर देने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार है। उन्होंने मतदाताओं से समर्थन की अपील की। बैठक में पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, श्याम बिहारी यादव, राजेंद्र सिंह पटेल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *