बारिश के कारण ध्वस्त बिजली व्यवस्था 48 घण्टे बाद बहाल 

Spread the love

आलापुर, अंबेडकर नगर। चक्रवाती तूफान और बारिश के बीच ध्वस्त हो चुकी विद्युत आपूर्ति आखिर 48घण्टे बाद बहाल हो सकी। मालूम हो लगातार तीन दिनों तक तेज आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी। तीन दिन से  खराब मौसम के बीच बिजली विभाग के कर्मचारी जगह गिरे पेड़, तार और खम्भो को ठीक करने में युद्ध स्तर पर जुटे हुए थे। मौसम खराब होने रुक-रुककर बारिश और तेज आंधी से गिरे पेड़ तार और खम्भो को ठीक करने में कर्मचारियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी लेकिन आज मौसम से कुछ राहत मिली तो बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पूरे क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कार्य करने में जुट गए और  सफलता हासिल कर लिया। उपकेन्द्र तेंदुआई कला के फीडर राजेसुल्तानपुर, कम्हरिया , जहांगीरगंज, गिरैयाबाजार, सिंघल पट्टी, निकसपुर  पर विद्युत आपूर्ति बहाल कर उपकेन्द्र से बारी बारी सप्लाई की जॉच की गई तो सप्लाई सही पाई गई। अधिशाषी अभियंता ए,के, यादव,अवर अभियंता रमेश कुमार यादव ने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों के लगन और मेहनत का प्रतिफल है कि विपरीत परिस्थितियों में भी लाइन ठीक करने में सफलता प्राप्त हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *