
बाढ़। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत एनटीपीसी बाढ़ में 21 सितंबर 2026 को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में गीले एवं सूखे कचरे के पृथक संग्रह हेतु दो-खंडीय डस्टबिन का वितरण किया गया। यह पहल अभियान की थीम “स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत” के अनुरूप कचरे के स्रोत पर पृथक्करण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई। यह अभियान 17 सितंबर 2026 से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर सी. सत्य रामा कृष्ण, कार्यकारी निदेशक, बाढ़ के साथ एचआर ऑडिट टीम के सदस्य वंदना चतुर्वेदी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), पीएमआई–स्ट्रेटेजिक एचआरडी; विल्सन अब्राहम, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), क्षेत्रीय प्रमुख मानव संसाधन, पूर्वी क्षेत्र–I; भूपेश कश्यप, अपर महाप्रबंधक, सीओई–मानव संसाधन–ईआर, मौदा; एवं नागेंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन), नबीनगर उपस्थित रहे। इस पहल के तहत सभी कर्मचारियों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक संग्रह हेतु दो-खंडीय डस्टबिन वितरित किए जा रहे हैं, जिससे स्रोत पर कचरा पृथक्करण एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा सके।
