GeM की नई सुविधाओं एवं कार्यप्रणाली पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के सतर्कता विभाग के तत्वावधान में “GeM – नई सुविधाएँ एवं कार्यप्रणाली” विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को Government e-Marketplace (GeM) की नवीनतम सुविधाओं, प्रक्रियाओं एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए खरीद संबंधी कार्यों में दक्षता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना),  अनूप हंजूरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी  पंकज कुमार, महाप्रबंधक (MM)  राज किशोर एवं महाप्रबंधक (HRD)  एम.एफ. हक की गरिमामयी उपस्थिति रही। GeM के निदेशक एवं नोडल अधिकारी, दिल्ली,  सूरज शर्मा तथा झारखंड स्थित उनकी टीम द्वारा प्रतिभागियों को GeM पोर्टल की नवीनतम सुविधाओं एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। सत्र के दौरान निर्धारित गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करते हुए सर्वोत्तम उपलब्ध मूल्य (L1) पर खरीद प्रक्रिया को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संपादित करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में कुल 74 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संवादात्मक एवं सहभागितापूर्ण सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों ने GeM से जुड़े नवीनतम प्रावधानों एवं विकासों को समझा तथा खरीद संबंधी कार्यों में अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए उपयोगी जानकारी प्राप्त की। यह क्षमता निर्माण कार्यक्रम सीसीएल में पारदर्शी, दक्ष एवं प्रभावी खरीद प्रक्रियाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *