फूलपुर। इफको घियानगर फूलपुर में हिंदी सप्ताह का समापन समारोह बारात घर में समपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट जनों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। वरिष्ठ महाप्रबंधक (इकाई प्रमुख) पी.के.सिंह ने कहा कि हिंदी सप्ताह के दौरान सभी प्रतिभागी महिलाएं बच्चे एवं कर्मचारी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो की हिंदी के सम्मान को दर्शाता है। जीते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं । ओम बल विद्या मंदिर के बच्चों ने मातृभाषा हिंदी के सम्मान में कार्यक्रम प्रस्तुत किया जो की विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का संचालन हेमलता सिजोरिया ने किया। इस दौरान हिंदी कार्य समिति के संयोजक अनिल कुमार गुप्त, महाप्रबंधक क्रमशः पी.के.पटेल, रत्नेश कुमार, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश, इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विजय कुमार यादव, संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः संदीप गोयल, पी.के.त्रिपाठी, विनय विक्की तथा बड़ी संख्या इफको कर्मचारी, महिलाएं तथा बच्चे मौजूद रहे।
इफको घियानगर फूलपुर में हिंदी सप्ताह का समापन समारोह बारात घर में समपन्न हुआ
