मनोज पाण्डेय
प्रयागराज/ अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र के स्थानांतरण होने के पश्चात सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उनको भावपूर्ण विदाई दी गयी इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि स्थानान्तरण सेवा का एक महत्वपूर्ण अंग है स्थानान्तरण होने के बाद उस अधिकारी की कार्यशैली याद रहती है उन्होंने कहा कि अपर जिलाधिकारी नगर ने अपने दायित्वों का बड़ी कुशलता के साथ निर्वहन किया। वे अपनी जिम्मेदारियों को बड़ी तनमयता के साथ पूरा करते रहे। जिलाधिकारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उन्हें जो नया दायित्व सौंपा गया है, उसको इसी तरह कुशलता के साथ निर्वहन करते रहेंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर ने जनपद में बिताये अपने कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए कहा कि जनपद प्रयागराज का कार्यकाल उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। प्रयागराज के कार्यकाल में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है, जो कि आगे बहुत ही लाभप्रद होगा उन्होंने महाकुम्भ-2025 के आयोजन में निर्वहन किए गए अपने दायित्वों का विशेष रूप से उल्लेख किया उन्होंने जिलाधिकारी महोदय का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सानिध्य में कार्य करने का जो अनुभव प्राप्त हुआ है, वह सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने यहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया इस अवसर पर सभी अपर जिलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा भी उनके साथ बिताये गये अपने कार्यकाल के अनुभव को साझा किया गया। विदाई समारोह में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नगर को अंगवस्त्र, मोमेण्टों भेंट कर उनको सम्मानित किया इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
