राम सहाई रौनियार सर्वसम्मति से चुने गए रौनियार समाज सोनभद्र के अध्यक्ष

Spread the love

 रौनियार समाज सोनभद्र की बैठक हुई सम्पन्न

सोनभद्र। रौनियार समाज सोनभद्र की एक महत्वपूर्ण बैठक जनपद मुख्यालय स्थित संगम गुप्ता के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें जिले भर से समाज के महत्वपूर्ण सदस्य सम्मिलित हुए, बैठक में सर्वसम्मति से समाज को दिशा एवं गति देने के लिए नई कमेटी के चयन पर निर्णय हुआ।  तत्पश्चात सोनभद्र के प्रमुख व्यवसायी हनुमान दास गुप्ता की अध्यक्षता में नई कमेटी हेतु विचार विमर्श किया गया।पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने चर्चा करते हुए की कहा कि समाज में लगातार लोगों के बीच में कार्य हो रहे हैं, तमाम समस्याओं का लगातार समाधान करते हुए समाज को निरंतर गतिशीलता प्रदान की जा रही है।
इस दौरान श्री राम सहाई रौनियार का नाम अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया गया जिस बैठक में सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति प्रदान करते हुए करतल ध्वनि से समर्थन किया गया, साथ ही दो महामंत्री संजय कुमार गुप्ता एवं संजीव कुमार गुप्ता का मनोनयन भी सर्वसम्मति से किया गया ।  बैठक का संचालन करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ व्यवसायी राजेश गुप्ता ने नई कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समाज को आगे बढ़ाने हेतु लगातार प्रयास करना चाहिए। संगम गुप्ता ने कहा कि समाज को गतिशील बनाने के लिए संरक्षण मंडल के साथ-साथ पूरी कमेटी का गठन हो जाना चाहिए शिव शंकर गुप्ता एडवोकेट द्वारा 7 अक्टूबर को अपने पूर्वज देश के अंतिम हिंदू सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य का राज्याभिषेक उत्सव सोनभद्र मुख्यालय पर बनाने का प्रस्ताव दिया गया गया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया ।
 हनुमान दास गुप्ता ने संरक्षण मंडल एवं नई कमेटी को बधाई शुभकामनाएं देते हुए आये हुए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।  अंत में समाज के संरक्षक रहे राजकुमार तरुण एवं रतन गुप्ता के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बैठक में डॉक्टर एके गुप्ता शिव शंकर गुप्ता श्रवण गुप्ता श्याम जी गुप्ता दयाशंकर गुप्ता अशोक गुप्ता रामजी गुप्ता राजन गुप्ता पूर्व प्रधान लक्ष्मी नारायण रौनियार रमाशंकर रौनियार जमुना प्रसाद मनोज गुप्ता सुरेश रौनियार राजू गुप्ता कमल गुप्ता श्याम बिहारी रौनियार अभिषेक गुप्ता लक्ष्मण रौनियार आदि अनेक पूर्व प्रधान वरिष्ठ व्यवसाई समाजसेवी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *