प्रयागराज । दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा टुमकूर– दावणगेरे खंड में नई रेल लाइन के संबंध में टोलाहुंसे यार्ड में कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है- 1. गाड़ी सं 04113/04114 प्रयागराज–एसएसएस हुब्बल्ली विशेष ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन • गाड़ी संख्या 04113 प्रयागराज–एसएसएस हुब्बल्ली विशेष ट्रेन
गाड़ी संख्या 04113 प्रयागराज –एसएसएस हुब्बल्ली विशेष ट्रेन का परिचालन 03 अक्टूबर 2026 एवं 10 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग से संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर डोन –गूटी -गुंतकल –बल्लारी –एसएसएस हुब्बल्ली मार्ग से संचालित होगी। और इस गाड़ी का अनंतपुर, धर्मावरम, हिंदूपुर, येलहंका, तुमकुरु, अरसीकेरे, दावणगेरे एवं हरिहर स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
• गाड़ी संख्या 04114 एसएसएस हुब्बल्ली – प्रयागराज विशेष ट्रेन
गाड़ी संख्या 04114 एसएसएस हुब्बल्ली –प्रयागराज विशेष ट्रेन का परिचालन 06 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। यह ट्रेन एसएसएस हुब्बल्ली –बल्लारी –गुंटकल –गूटी – डोन स्टेशन से संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण हरिहर, दावणगेरे, अरसीकेरे, तुमकुरु, येलहंका, हिंदूपुर, धर्मावरम एवं अनंतपुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व रेलगाड़ियों की अद्यतन जानकारी हेतु रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा NTES ऐप का उपयोग करें।
