स्वच्छता ही सेवा-2026’ के अंतर्गत प्रयागराज मंडल में CTU एवं GVP स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान

Spread the love

‘स्टेशनों, रेलवे परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में की गई विशेष सफाई एवं सौंदर्यीकरण

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में निरंतर स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 20 सितंबर को मंडल के चिन्हित *Cleanliness Target Units (CTUs) एवं Garbage Vulnerable Points (GVPs)* पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्टेशन तक पहुंचने वाले मार्गों, यार्ड, रेलवे कॉलोनियों की सीमाओं तथा रेल पटरियों के किनारे स्थित ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां कचरा एकत्र होने की संभावना रहती है। इन चिन्हित स्थलों पर समयबद्ध तरीके से सफाई कर उन्हें स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं उनके आसपास के रेलवे क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन तक जाने वाले मार्गों, रेलवे परिसर तथा अन्य चिन्हित CTU/GVP स्थलों पर जमा कचरे को हटाया गया और संबंधित क्षेत्रों की साफ-सफाई सुनिश्चित की गई। साथ ही, स्वच्छ किए गए स्थलों को अधिक आकर्षक एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता गतिविधियों में *रेल यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी* को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही गणमान्य नागरिकों, सेवानिवृत्त रेलवे एवं पैरा-मिलिट्री कर्मचारियों, पद्म पुरस्कार विजेताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं (NGOs) तथा सिविल सोसाइटी संगठनों (CSOs) को भी अभियान से जोड़कर जनभागीदारी को व्यापक रूप दिया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य केवल चिन्हित स्थानों से कचरा हटाना नहीं, बल्कि *CTU एवं GVP स्थलों को स्थायी रूप से स्वच्छ एवं बेहतर बनाना*, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा यात्रियों, रेल कर्मचारियों एवं आमजन में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और सक्रिय भागीदारी की भावना विकसित करना है। रेलवे द्वारा यात्रियों एवं आमजन से अपील की गई है कि वे रेलवे परिसर में कचरा इधर-उधर न फेंकें, निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालें तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने में रेलवे का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *