उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, द्वारा ड्राईंग एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय, प्रयागराज की ओर से ड्राईंग एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे अधिकारी क्लब, सूबेदारगंज में कराया गया। इसमें मुख्यालय में कार्यरत अराजपत्रित कर्मचारियों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता तीन ग्रुप में करायी गयी। प्रथम ग्रुप 6 से 9 वर्ष के बच्चों का, द्वितीय ग्रुप 10 से 12 वर्ष के बच्चों का एवं तृतीय ग्रुप 13 से 15 वर्ष के बच्चों का था।

यह प्रतियोगिता रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन, नई दिल्ली की ओर से आयोजित ‘अखिल भारतीय ऑन-द-स्पॉट ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता’ के अंतर्गत कराई गई है। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा श्रीमती हीमा सिंह, सचिव श्रीमती साधना कुमार, श्रीमती स्वेता सिन्हा, श्रीमती श्रुति सचान, श्रीमती रजनी चन्द्रायन, श्रीमती राखी द्विवेदी, श्रीमती चारू गुप्ता, श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती युसरा यूसुफ, श्रीमती रचना वर्मा एवं श्रीमती वेदिजा मिश्रा द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *