एनसीएल की निगाही परियोजना में ‘एक्सीडेंटल डेथ क्लेम’ वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Spread the love

दिवंगत कर्मचारी के परिजन को मिले ₹50 लाख

सोनभद्र, सिंगरौली। एनसीएल की निगाही परियोजना में गत शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से ‘एक्सीडेंटल डेथ क्लेम डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्टेट  बैंक ऑफ इंडिया की कॉर्पोरेट सैलरी अकाउंट योजना के अंतर्गत  दिवंगत कर्मचारी श्री शैलेन्द्र सिंह परिहार के परिजनों को कुल ₹ 50 लाख की एक्सीडेंटल डेथ क्लेम राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर दिवंगत श्री शैलेन्द्र सिंह परिहार की धर्मपत्नी श्रीमती सरोज सिंह को यह राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक (निगाही), रतनजय सिंह उपस्थित रहे और अपने उद्बोधन में उन्होंने  कहा कि यह आर्थिक सहायता स्वर्गीय श्री शैलेन्द्र सिंह परिहार की रिक्तता को नहीं भर सकती, क्योंकि किसी भी परिवार के लिए अपने प्रियजन को खोने की क्षति अपूरणीय होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि एनसीएल नियमानुसार देय आर्थिक सहायता एवं बीमा लाभ समय पर उपलब्ध कराकर पीड़ित परिवार को भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा व संबल प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। उक्त कार्यक्रम में परियोजना से जेसीसी सदस्य, विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *