स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत यांत्रिक मुख्यालय में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

प्रयागराज। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे, महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के निर्देशानुसार मुख्यालय प्रयागराज के यांत्रिक विभाग द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यांत्रिक मुख्यालय भवन की छत पर विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर यांत्रिक विभाग के सूरज प्रकाश मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर (माल ढुलाई), राकेश गौतम मुख्य कारखाना इंजीनियर आर. के. जाटव मुख्य मोटिव पावर इंजीनियर/डीज़ल. मनीष कुमार मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधक, मो. सैफ मुख्य यांत्रिक इंजीनियर /योजना एवं फ्रेट एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया । श्रमदान के दौरान यांत्रिक मुख्यालय की छत एवं आसपास के क्षेत्र में एकत्रित कचरे की सफाई की गई। अभियान के दौरान लगभग 0.5 टन (500 किलोग्राम) अपशिष्ट एकत्र किया गया, जिसे नियमानुसार निस्तारित/नष्ट किया गया।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी ने स्वच्छता को केवल एक अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक कार्य-संस्कृति एवं जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने पर बल दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत आयोजित इस श्रमदान कार्यक्रम के माध्यम से “स्वच्छता के लिए श्रमदान, स्वच्छ पर्यावरण के लिए योगदान” का संदेश दिया गया।  श्रमदान का यह कार्यक्रम पर्यावरण एवं गृहव्यवस्था अनुभाग मुख्यालय यांत्रिक, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *