बाढ़। श्रमिक कल्याण दिवस (श्री विश्वकर्मा पूजा) के अवसर पर पटना के दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित समारोह में एनटीपीसी बाढ़ के 5 संविदा कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी बाढ़ के संविदा कर्मी संतोष को बिहार सरकार के श्रम मंत्री अरुण शंकर प्रसाद द्वारा सम्मानित किया गया। इसी क्रम में संविदा कर्मी सुमन, यशवंत, सरवेंद्र एवं रवि को राजेश भारती, श्रम आयुक्त, बिहार एवं संजय कुमार पाल, सीआईएफ, बिहार द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान संविदा कर्मियों के कार्य एवं योगदान के प्रति सराहना के रूप में प्रदान किया गया। श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर एनटीपीसी बाढ़ के संविदा कर्मियों का सम्मान उनके योगदान के प्रति सम्मान एवं सराहना व्यक्त करने का अवसर बना।
श्रमिक कल्याण दिवस के अवसर पर एनटीपीसी बाढ़ के 5 संविदा कर्मी सम्मानित
