पटना।केन्द्रीय कार्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय में 15 मई से 31 मई तक चलने वाले स्वच्छता-पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर विल्सन अब्राहम, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने उपस्थित कर्मचारियों को स्वच्छता-शपथ दिलाई ।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा कार्यस्थल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई पर अपने विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के दौरान एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय द्वारा व्यापक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आसपास के विद्यालयों में स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा स्थानीय बस्तियों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
