टंडवा, चतरा | विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (NKSTPP) में ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ अभियान का आज शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अभियान की शुरुआत सेवा भवन में आयोजित स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह से हुई। इस अवसर पर एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा के कर्मचारियों एवं संबंधित कर्मियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए शपथ ली।
अभियान के तहत स्वच्छता, साफ-सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में आयोजित होने वाली इन गतिविधियों में कर्मचारियों एवं हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
