एपीसीपीएल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Spread the love

झज्जर। झाड़ली स्थित एपीसीपीएल पॉवर प्लांट में 17 सितंबर 2026 को भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर एपीसीपीएल के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा कर्मियों एवं सहयोगियों ने एकजुट होकर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया और सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा एवं हवन के साथ हुई। भगवान विश्वकर्मा को शिल्प, निर्माण एवं तकनीकी कौशल का प्रतीक मानते हुए उनकी आराधना की गई और संस्थान की निरंतर उन्नति एवं सभी के सुरक्षित एवं सफल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई। 

इस अवसर पर कार्यक्रम में एपीसीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  रबीन्द्र पटेल,  संजय जैन, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं ऐश डाइक प्रबंधन);  अतुल अग्रवाल, अपर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन);  उमेश कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन);  अरुण कुमार, मुख्य वित्तीय अधिकारी, सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पूजा के उपरांत महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *