हिंदी सप्ताह के अतंर्गत इफको घियानगर फूलपुर में इफको कर्मचारियों एवं अधिकारियों हेतु हस्तलेखन प्रतियोगिता

Spread the love

फूलपुर। इफको घियानगर की सम्मानित महिलाओं हेतु अंताक्षरी एवं हस्तलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हस्तलेखन प्रतियोगिता का उद्देश्य देवनागरी लिपि का प्रचार प्रसार एवं जन मानस में अधिक से अधिक देवनागरी लिपि का प्रयोग करना है। देवनागरी लिपि अपनी वैज्ञानिक संरचना, स्पष्टता और व्यापक उपयोग के कारण भारतीय संस्कृति और भाषाओं में अत्यधिक महत्व रखती है। अंताक्षरी प्रतियोगिता में इफको घियानगर की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। अंताक्षरी प्रतियोगिता में महिलाओं ने कविता, गजल, गायन, छंद विशेष रूप से प्रस्तुत किये। जो हमारी हिंदी साहित्य एवं हिंदी सिनेमा का हिंदी भाषा के विकास एवं प्रचार प्रसार में विशेष योगदान दर्शाता को है। महिला चेतना क्लब की सदस्यों ने भी कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान इफको महिला चेतना क्लब की अध्यक्षा सिरता सिंह, हिंदी कार्य समिति के संयोजक अनिल कुमार गुप्त, स्वयम् प्रकाश, हेमलता सिजोरिया, अरविंद चौहान, अतुल प्रजापति, अपूर्व विक्रम सिंह, अभिनंदन यादव, आशीष विश्वकर्मा, अभय कुमार तथा सुष्मा प्रजापति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *