हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी पहचान, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक – संजय असाटी

Spread the love

एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ

बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद में 14 से 28 सितंबर 2026 तक हिन्दी दिवस एवं पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग तथा एनटीपीसी केंद्रीय कार्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन संजय असाटी, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) द्वारा मंथन प्रेक्षागृह में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी पहचान, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। विद्युत उत्पादन के साथ-साथ हिन्दी प्रयोग का संकल्प लेना आवश्यक है। परियोजना के ‘क’ क्षेत्र में आने के कारण कार्यालयीन कार्य में अधिकतम हिन्दी का प्रयोग किया जाए और आवश्यकतानुसार द्विभाषी पत्राचार अपनाया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि हमें जनमानस की भावना के अनुरूप संवाद विकसित कर हिन्दी को समृद्ध बनाना है। परियोजना प्रमुख नें पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सभी से भाग लेने हेतु अपील की। उपस्थितजनों को परियोजना प्रमुख द्वारा राजभाषा प्रतिज्ञा दिलाई गई और हिन्दी दिवस पर संदेश भी जारी किया गया। उक्त कार्यक्रम में पखवाड़े के दौरान आयोजित की जा रही गतिविधियों का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। यह आयोजन एनटीपीसी रिहंद के अधिकारियों, कर्मचारियों और रहवासियों में हिन्दी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कार्य-संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रेरणादायी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *