कहलगाँव। एनटीपीसी कहलगाँव में आज हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ परियोजना प्रमुख रविन्द्र शर्मा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम 14 से 28 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। इस अवसर पर रविन्द्र शर्मा ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजभाषा हिंदी का सम्मान एवं कार्यालयीन कार्यों में इसका अधिकाधिक प्रयोग हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों से जुड़े लोगों वाले एनटीपीसी कहलगाँव में हिंदी आपसी संवाद का सशक्त माध्यम है। उद्घाटन अवसर पर राजभाषा प्रतिज्ञा,तथा राजभाषा ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
हिंदी पखवाड़े के दौरान एनटीपीसी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के साथ-साथ नगर परिसर की महिलाओं, विभिन्न विद्यालयों, सीआईएसएफ कर्मियों तथा नराकास, कहलगाँव से जुड़े कार्यालयों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। श्री शर्मा ने सभी से उत्साहपूर्वक भाग लेने तथा हिंदी को दैनिक कार्य-व्यवहार का सहज हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
