म्योरपुर /सोनभद्र। स्थानीय विकास खण्ड के चैरी ग्राम पंचायत स्थित सोमवार बाजार के पास लगा 25 केबिए का ट्रांसफार्मर के जल जाने से 20 परिवार अंधेरे मे रह रात बिताने को मजबूर है उपभोगताओं ने 1912 टोल फ्री नंबर पर शिकयत किया लेकिन आज तक निस्तारण नहीं हो सका जिस कारण ग्रामीणों ने जले ट्रांसफार्मर के सामने प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर बदले जाने को लेकर विरोध जताया।
उपभोक्ता मान सिंह, राजकुमार, सिकेंद्रर, महेंद्र, राकेश, विजय, शंख लाल, बसंत लाल, सोना मति, सुनीता देवी, किस्मतिया देवी आदि ने कहा इस समय बरसात मौसम चल रहा है सरकार ने मिट्टी का तेल भी बंद कर दिया है हम लोग पूरी तरह से विद्युत आपूर्ति के भरोसे हैं रात्रि में जहरीले जंतुओं का खतरा बना रहता है हम ग्रामीण भगवान भरोसे अँधेरे मे रात बिताने को विवश हैं। हम ग्रामीणों के साथ अगर किसी प्रकार का कोई अनहोनी होता है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी बार-बार शिकायत करने के बाद भी आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। इस मामले मे विद्युत विभाग के अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया ट्रांसफार्मर खराब है तो उसे जल्द ही बदलवा दिया जायेगा।
