प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आगामी पूजा एवं त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष गाड़ियों के अतिरिक्त फेरों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इन अतिरिक्त फेरों के संचालन से ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता में भारी बढ़ोतरी होगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना बेहद आसान हो जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के स्वामित्व वाली विशेष गाड़ियों के अतिरिक्त फेरों की तिथियां और विस्तृत विवरण इस प्रकार हैं: 1. गाड़ी संख्या 01905/01906 कानपुर सेंट्रल – असारवा – कानपुर सेंट्रल (साप्ताहिक) विशेष गाड़ी: • गाड़ी संख्या 01905 (कानपुर सेंट्रल से): दिनांक 05.10.26 से 30.11.26 तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी (कुल 09 फेरे)। • गाड़ी संख्या 01906 (असारवा से): दिनांक 06.10.26 से 01.12.26 तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी (कुल 09 फेरे)। 2. गाड़ी संख्या 01907/01908 आगरा कैंट – उधना – आगरा कैंट (साप्ताहिक) विशेष गाड़ी: • गाड़ी संख्या 01907 (आगरा कैंट से): दिनांक 06.10.26 से 24.11.26 तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी (कुल 08 फेरे)। • गाड़ी संख्या 01908 (उधना से): दिनांक 07.10.26 से 25.11.26 तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी (कुल 08 फेरे)। 3. गाड़ी संख्या 01909/01910 असारवा – आगरा कैंट – असारवा (साप्ताहिक) विशेष गाड़ी: • गाड़ी संख्या 01909 (असारवा से): दिनांक 06.10.26 से 24.11.26 तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी (कुल 08 फेरे)। • गाड़ी संख्या 01910 (आगरा कैंट से): दिनांक 05.10.26 से 23.11.26 तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी (कुल 08 फेरे)। 4. गाड़ी संख्या 02199/02200 वी.जी.एल. झांसी – बांद्रा टर्मिनस – वी.जी.एल. झांसी (साप्ताहिक) विशेष गाड़ी: • गाड़ी संख्या 02199 (वी.जी.एल. झांसी से): दिनांक 01.10.26 से 26.11.26 तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी (कुल 09 फेरे)। • गाड़ी संख्या 02200 (बांद्रा टर्मिनस से): दिनांक 03.10.26 से 28.11.26 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी (कुल 09 फेरे)। 5. गाड़ी संख्या 04105/04106 प्रयागराज – उधना – प्रयागराज (द्वि-साप्ताहिक) विशेष गाड़ी: • गाड़ी संख्या 04105 (प्रयागराज से): दिनांक 01.10.26 से 29.11.26 तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को संचालित होगी (कुल 18 फेरे)। • गाड़ी संख्या 04106 (उधना से): दिनांक 02.10.26 से 30.11.26 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को संचालित होगी (कुल 18 फेरे)। 6. गाड़ी संख्या 04179/04180 प्रयागराज – साबरमती – प्रयागराज (द्वि-साप्ताहिक) विशेष गाड़ी (गाड़ी संख्या 04111/04112 के स्थान पर): • गाड़ी संख्या 04179 (प्रयागराज से): दिनांक 03.10.26 से 28.11.26 तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को संचालित होगी (कुल 17 फेरे)। • गाड़ी संख्या 04180 (साबरमती से): दिनांक 04.10.26 से 29.11.26 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को संचालित होगी (कुल 17 फेरे)। 7. गाड़ी संख्या 04119/04120 सूबेदारगंज – वलसाड – सूबेदारगंज (साप्ताहिक) विशेष गाड़ी: • गाड़ी संख्या 04119 (सूबेदारगंज से): दिनांक 03.10.26 से 28.11.26 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी (कुल 09 फेरे)। • गाड़ी संख्या 04120 (वलसाड से): दिनांक 04.10.26 से 29.11.26 तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी (कुल 09 फेरे)। 8. गाड़ी संख्या 04139/04140 प्रयागराज – दादर – प्रयागराज (साप्ताहिक) विशेष गाड़ी: • गाड़ी संख्या 04139 (प्रयागराज से): दिनांक 02.10.26 से 27.11.26 तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी (कुल 09 फेरे)। • गाड़ी संख्या 04140 (दादर से): दिनांक 04.10.26 से 29.11.26 तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी (कुल 09 फेरे)। 9. गाड़ी संख्या 04155/04156 सूबेदारगंज – उधना – सूबेदारगंज (द्वि-साप्ताहिक) विशेष गाड़ी: • गाड़ी संख्या 04155 (सूबेदारगंज से): दिनांक 19.10.26 से 26.11.26 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को संचालित होगी (कुल 12 फेरे)। • गाड़ी संख्या 04156 (उधना से): दिनांक 20.10.26 से 27.11.26 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को संचालित होगी (कुल 12 फेरे)। 10. गाड़ी संख्या 04175/04176 सूबेदारगंज – दादर – सूबेदारगंज (साप्ताहिक) विशेष गाड़ी: • गाड़ी संख्या 04175 (सूबेदारगंज से): दिनांक 04.10.26 से 22.11.26 तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी (कुल 08 फेरे)। • गाड़ी संख्या 04176 (दादर से): दिनांक 06.10.26 से 24.11.26 तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी (कुल 08 फेरे)। 11. गाड़ी संख्या 04177/04178 सूबेदारगंज – वलसाड – सूबेदारगंज (साप्ताहिक) विशेष गाड़ी: • गाड़ी संख्या 04177 (सूबेदारगंज से): दिनांक 06.10.26 से 24.11.26 तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी (कुल 08 फेरे)। • गाड़ी संख्या 04178 (वलसाड से): दिनांक 07.10.26 से 25.11.26 तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी (कुल 08 फेरे)। 12. गाड़ी संख्या 04169/04170 सूबेदारगंज – इंदौर – सूबेदारगंज (द्वि-साप्ताहिक) विशेष गाड़ी: • गाड़ी संख्या 04169 (सूबेदारगंज से): दिनांक 02.10.26 से 27.11.26 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को संचालित होगी (कुल 17 फेरे)। • गाड़ी संख्या 04170 (इंदौर से): दिनांक 03.10.26 से 28.11.26 तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को संचालित होगी (कुल 17 फेरे)। 13. गाड़ी संख्या 04173/04174 प्रयागराज – वेरावल – प्रयागराज (साप्ताहिक) विशेष गाड़ी: • गाड़ी संख्या 04173 (प्रयागराज से): दिनांक 01.10.26 से 26.11.26 तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी (कुल 09 फेरे)। • गाड़ी संख्या 04174 (वेरावल से): दिनांक 02.10.26 से 27.11.26 तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी (कुल 09 फेरे)।
(I) परिचालनिक कारणों से गाड़ी संख्या 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल विशेष गाड़ी के समय में संशोधन किया गया है। संशोधित समय दिनांक 06.10.26 से (JCO के अनुसार) इस प्रकार है-
01906 असरवा – कानपुर सेन्ट्रल
स्टेशन वर्तमान समय संशोधित समय
टूंडला 0340-0345 0350-0355
फिरोजाबाद 0410-0412 0420-0422
इटावा 0500-0502 0510-0512
कानपुर सेन्ट्रल 0700 आगमन 0700 आगमन
(II) परिचालनिक कारणों से गाड़ी संख्या 04111/04112 प्रयागराज-गांधीग्राम-प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी के गंतव्य स्टेशन को गांधीग्राम से बदलकर साबरमती कर दिया गया है। तदनुसार, अब यह ट्रेन गाड़ी संख्या 04179/04180 प्रयागराज-साबरमती-प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी के रूप में प्रयागराज से दिनांक 03.10.26 तथा साबरमती से दिनांक 04.10.26 से संचालित होगी-
04179 प्रयागराज-साबरमती स्टेशन 04180 साबरमती-प्रयागराज मंगल एवं शनि 1600 प्रस्थान प्रयागराज समय और ठहराव (स्टॉपेज) गाड़ी संख्या 04111प्रयागराज-गांधीग्राम विशेष गाड़ी के समान
फतेहपुर : समय और ठहराव (स्टॉपेज) गाड़ी संख्या 04112 गांधीग्राम-प्रयागराज विशेष गाड़ी के समान
महेसाणा : बुध एवं रवि 1540 आगमन साबरमती 1745 प्रस्थान बुध एवं सोम फतेहपुर और महेसाणा के बीच सभी समय और ठहराव (स्टॉपेज) अपरिवर्तित रहेंगे तथा गाड़ी संख्या 04111/04112 प्रयागराज-गांधीग्राम-प्रयागराज विशेष गाड़ी के समान ही रहेंगे।
