फूलपुर। इफको फूलपुर टाउनशिप के घियानगर स्थित श्रीराम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत श्रीकृष्ण छठ्ठी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर कृष्ण भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। महोत्सव में मुख्य यजमान के रूप में इफको फूलपुर के वरिष्ठ महाप्रबंधक (इकाई प्रमुख) पी.के. सिंह सपत्नीक शामिल हुए। उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करते हुए भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में इफको अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन तथा श्रद्धालु मौजूद रहे।
पूजन-अर्चन और भक्ति कार्यक्रमों के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुएy परिवार और समाज की सुख-शांति तथा समृद्धि की प्रार्थना की।मुख्य पुजारी पंडित रंजित मिश्रा ने विधि विधान से अनुष्ठान कराया । इस अवसर पर इफको के महाप्रबंधक पी.के. पटेल, रत्नेश कुमार, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी एवं महामंत्री स्वयम् प्रकाश, तथा इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय एवं महामंत्री विजय कुमार यादव, डॉ. अनीता मिश्र, ए.के. गुप्ता एवं अरुण कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक आर.पी. यादव, एस.के. सिंह, पी.के. त्रिपाठी, संदीप गोयल, डॉ. सत्य प्रकाश, आशीष कुमार, संजय कुमार, शैलेश शेरकर एवं विनय विक्की रहे।
