अहरौरा,मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगौतीदेई पहाड़ी पर स्थित एस एस रंजन क्रेशर प्लांट पर शनिवार को बंद क्रेशर प्लांट का डग धंसने और उसके बगल में स्थित बिजली कन्ट्रोल के लिए बने रूम गिरने के कारण रूम में ब्लास्टिंग से आने वाले पत्थर से बचने के लिए बैठे 4 श्रमिकों की हुई मौत के मामले में शनिवार की देर रात मृतकों के परिजन सूर्यबली सिंह निवासी बडगांवा थाना जुगैल सोनभद्र की तहरीर पर पुलिस ने खनन पट्टा संचालक मधुसूदन सिंह, मनोज यादव निवासी सोनपुर, व क्रेशर प्लांट संचालकों शिव कुमार सिंह पटेल उर्फ पिंटू पटेल, बिनोद पटेल, आनंद सिंह पटेल सहित अन्य के विरुद्ध आरोप पंजीकृत कर चारों शवों का अंत्य परीक्षण कराया। वहीं घटना के दूसरे दिन घटना स्थल पर सन्नाटा छाया रहा और देर रात तक क्षेत्राधिकारी आपरेशन मोहमद फहीम के नेतृत्व में घटना स्थल पर खुदाई करके यह देखने का प्रयास किया गया की कोई और शव मलबे में दबा तो नहीं है । क्षेत्राधिकारी ने बताया की मलबे से कुछ मिला नहीं रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। वहीं घटना में नामजद एक आरोपी को हिरासत में लिए जाने की चर्चा है।
क्रेशर प्लांट पर डग धंसने से 4 की मौत के मामले में 5 लोगों की विरुद्ध प्राथमिकी
