गांव में मचा कोहराम
अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना के सरसवांवर गांव निवासी 45 वर्षीय अनिल कुमार मिश्रा उर्फ पंकज मिश्रा अपनी पत्नी सुनीता मिश्रा 42 वर्ष के साथ रविवार को दोपहर बाद अपने आवास वृंदावन कालोनी डाफी लंका वाराणसी से बाइक से अपने गांव सरसवावर आ रहा था की जैसे ही डाफी टोल प्लाजा के पास हाईवे पर पहुंचा तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे पंकज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना सरसवांवर गांव में रविवार देर शाम पहुंची तो गांव में कोहराम मच गया और गांव के लोग रविवार को वाराणसी ट्रामा सेन्टर पहुंच कर परिजनों को ढाढ़स बधाया।

परिजनों ने बताया की सरसवावर गांव निवासी पंकज मिश्रा पुत्र मंगला मिश्रा बृंदावन कालोनी डाफी लंका में मकान बनाकर रहते थे रविवार अष्टमी को घर पर आयोजित हवन पूजन में शामिल होने के लिए पत्नी सुनीता के साथ बाइक से घर आ रहे जैसे ही डाफी टोल प्लाजा के पास हाइवे पर पहुंचे पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया और दोनों रोड पर गिर गए तथा ट्रक पंकज को घसीटते हुए निकल गई जिससे पंकज की जहां घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही उनकी पत्नी को हाथ में फैक्चर के साथ अन्य गंभीर चोट लगी। घटना के बाद मौके पर पहुंची लंका पुलिस घायल पत्नी को लेकर ट्रामा सेन्टर वाराणसी में भरती कराया वही मृतक के शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। जहां सोमवार को अंत्य परीक्षण किया गया। मृतक को दो बच्चे एक पुत्र एक पुत्री है।
