क्रेशर प्लांट का डग धंसने से चार मजदूरों की दबकर मौत

Spread the love

इलाज के नाम पर क्रेशर संचालक दबे मजदूरों को पोकलेन से निकाल कर ट्रक में रखकर मौके से भागे 

घटना की पुलिस प्रशासन को नहीं दी गई सूचना 

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगोतीदेई ग्राम पंचायत में स्थित पहाड़ी पर संचालित एक क्रेशर प्लांट का डग और उसके बगल में स्थित कमरा शनिवार को दोपहर में लगभग ढाई बजे धंसने से चार चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद क्रेशर प्लांट संचालकों ने बिना पुलिस प्रशासन को सूचना दिए बगैर मिट्टी और पत्थर में दबे मजदूरों को पोकलेन और जे सी बी से मिट्टी खोदकर उनको बाहर निकाल डंफर ट्रक पर लादकर मौके से निकल गए। घटना की सूचना जब तक पुलिस और प्रशासन को अन्य लोगों से मिली दबतक शव हटा दिया गया था। बताया जाता हैं की सोनभद्र जनपद के चुर्क थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी लालबहादुर 35 वर्ष पुत्र दुलारे, अशोक 38 वर्ष पुत्र बसंत, राकेश 28 वर्ष पुत्र रामजी, दुर्योधन 28 वर्ष पुत्र झेंगई दोपहर में होने वाली ब्लास्टिंग से उड़ने वाले पत्थर के टुकड़े से बचने के लिए डग के बगल में स्थित कमरे में छिपे थे की डग धंसने से कमरा भी भराभरा कर गिर गया और सब दब गए जिससे उनकी मौत हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस के साथ ही एस डी एम चुनार अनेग सिंह और क्षेत्राधिकारी आपरेशन मोहमद फहीम ने पुनः एक पोकलेन बुलाकर यह देखने का प्रयास किया की कोई दबा तो नहीं है। लेकिन कुछ नहीं मिला। कमिश्नर, डी आई जी ने भी किया घटना स्थल का निरीक्षण। सायं लगभग छः बजे मंडलायुक्त राजेश कुमार, डी आई जी  पूनम, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पत्रकारों को बताया की कैंपस में ही स्थित एक दूसरे क्रेशर प्लांट पर काम करने वाले चार मजदूर डग के बगल में स्थित कमरे में बैठे थे कमरा पुराना और जर्जर था इसी तरह डग भी काफी पुराना लग रहा है बरसात से जर्जर होने के कारण धंस गया और चार मजदूरों की दबने से मौत हो गई। घटना कैसे हुई उसकी जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *