सुबह 9,30 बजे दो गेट 1 फीट खोलकर 700 से की जा रही थी निकासी
पानी बढ़ने के कारण 3 बजे से दोनों गेट 2 फीट खोलकर 1200 क्यूसेक शुरू की गई निकासी
अहरौरा चकिया रोड एक बार फिर बंद हुआ
अहरौरा, मिर्जापुर। सोमवार की पूरी रात क्षेत्र में अच्छी बरसात होने व मंगलवार को दिन भर रुक रुक कर बरसात होने के कारण अहरौरा बांध में लगभग 8 घंटे में 5 फीट पानी बढ़ गया और बांध का जलस्तर जो सोमवार देर शाम तक 349,02 था मंगलवार सुबह 9 बजे तक 354 02 हो गया जिसके कारण बांध का दो गेट 2 फीट से खोलकर 1200 क्यूसेक प्रति सेकेंड की गति से पानी की निकासी शुरू कर दी गई।
अहरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण अहरौरा चकिया रोड पर स्थित मदारपुर अमरा गांव के बीच में गड़ई नदी पर तीन फीट से अधिक पानी चलने लगा जिसके कारण रोड पर आवागमन बंद कर दिया गया।
एक्सियन हरिशंकर प्रसाद ने बताया की अहरौरा बांध में तेजी से पानी बढ़ने के कारण मंगलवार सुबह 9,30 बजे के करीब बांध का गेट नंबर 17 व 18 एक एक फीट खोलकर 700 क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर से पानी की निकासी शुरू की गई।
लेकिन बांध का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण 3 बजे गेट को 2 ,2 फीट उठाकर 1200 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
बांध का जलस्तर 4 बजे 354,10 पर रहा।
एक्सियन हरिशंकर प्रसाद ने बताया की अभी डोंगिया बांध लगभग 4 फीट खाली है जब डोंगिया भर जाएगा तो और अधिक गति से पानी अहरौरा में बढ़ेगा।
बांध का गेट खोले जाने की सूचना बाढ़ प्रभावित जमालपुर क्षेत्र के गांवों को जिला प्रशासन के माध्यम से दे दी गई है।
