प्रयागराज । आगामी त्योहारों (पूजा एवं शीतकालीन अवकाश) के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए, रेल प्रशासन ने पश्चिम रेलवे (WR) द्वारा संचात विभिन्न विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि को विस्तारित करने का निर्णय लिया है। ये विशेष रेलगाड़ियां अपने पूर्व निर्धारित समय, ठहराव, मार्ग, संरचना एवं संचालन के दिनों के अनुसार ही चलती रहेंगी। विस्तारित की गई विशेष ट्रेनों का विवरण निम्नलिखित है-
1. गाड़ी सं 09185/86 मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज – मुंबई सेंट्रल विशेष :
ट्रेन सं 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज विशेष के अतिरिक्त फेरे सितंबर 2026 में -06, 13, 20, 27 को, अक्टूबर 2026 में- 04, 11, 18, 25 को तथा नवंबर 2026 में-01, 08, 15, 22 एवं 29 (प्रत्येक रविवार) को संचालित होंगे।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल विशेष के अतिरिक्त फेरे सितंबर 2026 में -07, 14, 21 एवं 28 को, अक्टूबर 2026 में -05, 12, 19 एवं 26 को तथा नवंबर 2026 में -02, 09, 16, 23 एवं 30 नवंबर 2026 (प्रत्येक सोमवार) को संचालित होंगे।
2. ट्रेन संख्या 09189/09190 मुंबई सेंट्रल–कटिहार–मुंबई सेंट्रल विशेष : –
ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल–कटिहार विशेष के अतिरिक्त फेरे सितंबर 2026 में 05 एवं 12, अक्टूबर 2026 में 17, 24 एवं 31 तथा नवंबर 2026 में 07 एवं 14 (प्रत्येक शनिवार) को संचालित होंगे।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल विशेष के अतिरिक्त फेरे सितंबर 2026 में 08 एवं 15, अक्टूबर 2026 में 20 एवं 27 तथा नवंबर 2026 में 03, 10 एवं 17 (प्रत्येक मंगलवार) को संचालित होंगे।
नोट – रेल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत अवसंरचनात्मक विकास कार्यों के चलते उत्तर रेलवे एवं उत्तर मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 09189/09190 मुंबई सेंट्रल-कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल के संचालन में बदलाव किया गया है।
1. लखनऊ स्टेशन की जगह ऐशबाग पर ठहराव: लखनऊ स्टेशन पर जारी आरएलडीए ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्या 09189/09190 दोनों दिशाओं में लखनऊ स्टेशन पर नहीं जाएगी। इसके स्थान पर ट्रेन मानक नगर- ऐशबाग- मल्हौर होकर चलाई जाएगी।
• 09189 (मुंबई सेंट्रल से): ऐशबाग स्टेशन पर दोपहर 13:20 बजे आगमन और 13:28 बजे प्रस्थान (रविवार/प्रभावी 05 सितंबर 2026 से)।
• 09190 (कटिहार से): ऐशबाग स्टेशन पर शाम 16:20 बजे आगमन और 16:28 बजे प्रस्थान (मंगलवार/प्रभावी 08 सितंबर 2026 से)।
2. अगसौद यार्ड कार्य के कारण 4 फेरे रद्द: उत्तर मध्य रेलवे के अगसौद स्टेशन पर बीना-अगसौद तीसरी लाइन के चालू करने हेतु जारी यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते इस ट्रेन के 4 फेरे रद्द रहेंगे:
• 09189 (मुंबई सेंट्रल से): 19 सितंबर, 26 सितंबर, 03 अक्टूबर और 10 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी।
• 09190 (कटिहार से): 22 सितंबर, 29 सितंबर, 06 अक्टूबर और 13 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी।
3. ट्रेन संख्या 09195/09196 प्रताप नगर–मऊ–प्रतापनगर विशेष : –
ट्रेन संख्या 09195 प्रतापनगर–मऊ विशेष के अतिरिक्त फेरे अक्टूबर 2026 में 03, 10, 17, 24 एवं 31 तथा नवंबर 2026 में 07, 14, 21 एवं 28 (प्रत्येक शनिवार) को संचालित होंगे। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09196 मऊ–प्रतापनगर विशेष के अतिरिक्त फेरे अक्टूबर 2026 में 04, 11, 18 एवं 25 तथा नवंबर 2026 में 01, 08, 15, 22 एवं 29 (प्रत्येक रविवार) को संचालित होंगे।
4. ट्रेन संख्या 09065/09066 सूरत–छपरा–सूरत विशेष :-
ट्रेन संख्या 09065 सूरत–छपरा विशेष के अतिरिक्त फेरे अक्टूबर 2026 में 20 एवं 27 तथा नवंबर में 03, 10 एवं 17 (प्रत्येक मंगलवार) को सूरत से संचालित होंगे। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09066 छपरा-सूरत विशेष के अतिरिक्त फेरे अक्टूबर 2026 में 21 एवं 28 तथा नवंबर 2026 में 04, 11 एवं 18 (प्रत्येक बुधवार) को छपरा से संचालित होंगे।
5. ट्रेन संख्या 09033/09034 उधना–मालदा टाउन–उधना विशेष :-
ट्रेन संख्या 09033 उधना–मालदा टाउन विशेष के अतिरिक्त फेरे सितंबर 2026 में 03, 10 एवं 17, अक्टूबर 2026 में 08, 15, 22 एवं 29 तथा नवंबर 2026 में 05, 12, 19 एवं 26 (प्रत्येक गुरुवार) को उधना से संचालित होंगे। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09034 मालदा टाउन-उधना विशेष के अतिरिक्त फेरे सितंबर 2026 में 06, 13 एवं 20, अक्टूबर 2026 में 11, 18 एवं 25 तथा नवंबर 2026 में 01, 08, 15, 22 एवं 29 (प्रत्येक रविवार) को मालदा टाउन से संचालित होंगे।
नोट-अगासोद स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग तथा झांसीमंडल में बीएलटी कार्य के कारण रेल प्रशासन द्वारा निम्नलिखित विशेष ट्रेनों के फेरों को निरस्त (रद्द) किया गया है-
• 09065 सूरत – छपरा स्पेशल (मंगलवार): 06 व 13 अक्टूबर और 24 नवंबर 2026 को रद्द रहेगी (कुल 3 फेरे)।
• 09066 छपरा – सूरत स्पेशल (बुधवार): 07 व 14 अक्टूबर और 25 नवंबर 2026 को रद्द रहेगी (कुल 3 फेरे)।
• 09033 उधना–मालदा टाउन स्पेशल (गुरुवार): 24 सितंबर और 01 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी (कुल 2 फेरे)।
• 09034 मालदा टाउन – उधना स्पेशल (रविवार): 24 सितंबर और 01 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी (कुल 2 फेरे)।
2.
*गाड़ी संख्या 04127/04128 कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन के फेरों में विस्तार*
उत्तर मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 04127/04128 कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन के मार्ग, समय, ठहराव, संरचना और दिनों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विस्तार का विवरण निम्न प्रकार है:
1. गाड़ी संख्या 04127 (कानपुर सेंट्रल से गुवाहाटी)
• दिन: प्रत्येक गुरुवार
• विस्तारित अवधि: 10 सितंबर 2026 से 10 दिसंबर 2026 तक
• कुल अतिरिक्त फेरे: 14
2. गाड़ी संख्या 04128 (गुवाहाटी से कानपुर सेंट्रल)
• दिन: प्रत्येक शुक्रवार
• विस्तारित अवधि: 11 सितंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक
• कुल अतिरिक्त फेरे: 14
गाड़ी संरचना-एसएलआर/डी-02, सामान्य-05, स्लीपर-09, एसी तृतीय-02, एसी द्वितीय-01 = 19 कोच
