चन्दौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को चंदौली जिले के विकास खण्ड धानापुर और नियामताबाद में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान शासन द्वारा निर्धारित उपहार सामग्री का वितरण कर नवदंपतियों को शुभकामनाएं दी गईं। आयोजित कार्यक्रम में विकास खण्ड धानापुर में विधायक और ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे। वहीं विकास खण्ड नियामताबाद में विधायक रमेश जायसवाल एवं ब्लॉक प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अलावा कार्यक्रम में जनपद स्तर से नामित नोडल अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास खण्ड स्तरीय समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। खण्डवार सम्पन्न कराए गए विवाहों का विवरण धानापुर (चंदौली) में 41 जोड़े, नियामताबाद (चंदौली): 22 जोड़े कुल 63 जोड़े। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
