अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से अलग अलग तरह से खोए और गायब हुए मोबाइल को साइबर सेल की सहयोग से बरामद कर सोमवार को उनके उपयोग कर्ताओं को बुलाकर वापस किया गया। थाना क्षेत्र के निवासी जयप्रकाश , कमलेश , जयलाल मीना , चन्दन , पारस नाथ , रमेश कुमार , अमरजीत , त्रिलोकी तथा लालू यादव ने अपनी मोबाइल खोने की सूचना ऑनलाइन सी ई आई आर पोर्टल पर अंकित कराया था। सभी खोए हुए मोबाइल की तलाश थाना अहरौरा की साइबर सेल टीम द्वारा की जा रही थी ।
शिकायत के बाद 8 मोबाइल बरामद किए गए बरामद मोबाइल को उनके शिकायत कर्ताओं को सोमवार को थाने बुलाकर मोबाइल की पहचान कराकर उनको वापस कराया गया । और उनको साइबर क्राइम और मोबाइल खोने पर शिकायत के संबंध में जागरूक भी किया गया। साइबर टीम में कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, महिमा उपाध्याय, अंकित अवस्थी , शामिल रहे। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की खोए हुए 8 मोबाइल बरामद कर वापस किया गया।
