सम्भलपुर उड़ीसा से गांजा लेकर बलिया जा रहे तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Spread the love

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के दिशा निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की विक्री पर प्रभावी रोक और उसमे संलिप्त लोगों की धर पकड़ के क्रम में ऑपरेशन शुद्धि के तहत  रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 36.500 किलो गांजा, तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो, पांच मोबाइल फोन और 550 रुपये नकद बरामद किए।  बरामद गांजे की कीमत करीब 18 लाख और स्कॉर्पियो की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। कुल बरामदगी करीब 30 लाख रुपये की है।
   पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे मादक पदार्थों पर प्रभावी रोक अभियान के तहत 28 अगस्त, की रात रॉबर्ट्सगंज पुलिस, हिन्दुआरी और चुर्क चौकी की संयुक्त टीम चन्द्रयान तिराहा, भण्डार खुर्द हाईवे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान हिन्दुआरी की ओर से आई स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर रात करीब 10 बजे चारों को पकड़ लिया गया। तलाशी में स्कॉर्पियो की पिछली सीट के नीचे और पिछले हिस्से से 37 बंडलों में 36.500 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सम्भलपुर, उड़ीसा से गांजा लेकर बलिया पहुंचाते थे और इसके बदले प्रत्येक को करीब 15 हजार रुपये मिलते थे। पुलिस के अनुसार तस्करी के दौरान व्हाट्सएप कॉल और लोकेशन के जरिए आपस में संपर्क किया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विधिचन्द्र यादव निवासी मऊ, साजिद अली, रईस खान और आदित्य जायसवाल निवासी कुशीनगर के रूप में हुई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *