हाजीपुर । यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा डीडीयू-गया-कोडरमा-गोमो-धनबाद के रास्ते खातीपुरा और हावड़ा के मध्य एक फेरा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा । इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 08 कोच होंगे ।
गाड़ी संख्या 09709 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल 29 अगस्त, 2026 शनिवार को खातीपुरा (जयपुर) से 17.00 बजे खुलकर रविवार को 09.30 बजे डीडीयू, 12.20 बजे गया, 13.35 बजे कोडरमा, 16.00 बजे धनबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 22.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 09708 हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल दिनांक 31 अगस्त, 2026 सोमवार को हावड़ा से 00.15 बजे खुलकर 06.00 बजे धनबाद, 07.53 बजे कोडरमा, 10.35 बजे गया एवं 14.00 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार को 11.30 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी ।
