एसडीएम को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
सोनभद्र। अयोध्या में एक साथी की खिलाफ हुई एंटी करप्शन कार्रवाई के विरोध में जनपद सोनभद्र की चारों तहसीलों में लेखपालों ने कामकाज ठप कर धरना देकर अपनो विरोध दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच की मांग किया। घोरावल तहसील में शनिवार को लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। तहसील समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
तहसील अध्यक्ष गोपेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित धरने के दौरान लेखपालों ने इस कार्रवाई को अनैतिक और सुनियोजित बताते हुए आरोप लगाया कि एंटी करप्शन टीम ने उनके साथी को कथित तौर पर गलत तरीके से फंसा कर गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से राजस्व कर्मचारियों में भय का माहौल है और उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है। अंत में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई घोरावल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी विशाल कुमार को सौंपा।
जिसमें सोहावल अयोध्या के लेखपाल उत्कर्ष दीप के प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा वास्तविकता सामने लाने और गिरफ्तारी की कार्यवाही वापस लाने के साथ ही निर्दाेष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि उत्कर्ष दीप को न्याय मिल सके।
इस मौके पर गोपेन्द्र पाण्डेय, अमित शुक्ल, भगत सिंह, रविकांत, आदित्य, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सोनालिका, अल्का, फ़िरदौश कौसर, रंजीत, आशीष, अशोक शर्मा, गौरव सिंह, राहुल मौर्या, शिव पाल, अनूप यादव, अजय विक्रम, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
