जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि का भुगतान निर्धारित समयावधि में किया जाये – जिलाधिकारी

Spread the love

जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक सम्पन्न

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईं। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत भुगतान एवं टीकाकरण के प्रगति के समीक्षा करते हुए एम0वाईसी0 को निर्देशित करते हुए कहा कि जननी सुरक्षा के अन्तर्गत प्रसव के उपरान्त महिलाओं का भुगतान ससमय सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए ।  

  उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं अस्पतालों में ही की जाए, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी घर पर न होने पाए, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाये कि घर पर डिलीवरी होने पर अनेक प्रकार की समस्याएं होने की संभावनाएं बनी रहती है ।    इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में आयुष, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक चिकित्सा विधि से लोगों को क्या-क्या लाभ होते हैं और किन-किन बीमारियों का बेहतर इलाज होता है, इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कैम्प लगाकर किया जाये।  इस दौरान जिलाधिकारी ने निजी चिकित्सालयों के निरीक्षण कार्य की भी समीक्षा की ।  

समीक्षा के दौरान निजी चिकित्सालयों के नोडल अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राइवेट चिकित्सालयों का रोस्टर बनाकर निरीक्षण किया जाये और उसकी मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए जिन अस्पतालों में मौके पर डॉक्टर उपलब्ध न हो उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीजों को दवा अस्पताल परिसर से उपलब्ध करायी जाये बाहर की दवा मरीजों को न लिखी जाए ।  उन्होंने कहा कि जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र से सम्बन्धित रिपोर्ट अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत और जिला पंचायत राज अधिकारी समय से जारी कराना सुनिश्चित करें।  इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार,जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित गण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *