शिवद्वार जलाभिषेक के लिए डाक बम का जत्था रवाना

Spread the love

सोनभद्र। जिले के ऐतिहासिक विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसागर का पवित्र जल भरने के लिए रविवार सुबह से डाक बम काँवरियों का जत्था रवाना हुआ। घोरावल ब्लॉक के ढुटेर गांव से भी एक जत्था ‘‘बोल-बम‘‘ और ‘‘हर-हर, बम-बम‘‘ के जयघोष के साथ निकला।
ये काँवरिये विजयगढ़ किले के रामसागर सरोवर से जल भरकर नंगे पांव दौड़ते हुए लगभग 70 किलोमीटर दूर घोरावल के शिवद्वार धाम पहुंचेंगे। उनका लक्ष्य सावन के अंतिम सोमवार को उमा-महेश्वर का जलाभिषेक करना है। डाक बम कांवरियों ने बताया कि उन्हें विश्वास है कि देवाधिदेव महादेव की कृपा और आशीर्वाद से उनकी यह धावक यात्रा उत्साहपूर्वक सफल होगी।
इस जत्थे में अरविन्द मौर्य, रितेश कुमार कनौजिया, सुधीर, दीपक पटेल, अभिषेक मौर्य, परिवेश यादव, शीतल मौर्य, रीतल मौर्य, अनीश पटेल, राजन मौर्य, अमन और सुजीत सहित कई अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *