वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–खुर्दा रोड जंक्शन विशेष ट्रेन के 13-13 अतिरिक्त फेरे चलेंगे

Spread the love

प्रयागराज । यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 01929/01930 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–खुर्दा रोड जंक्शन विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में 13-13 अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं।

गाड़ी संख्या 01929 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से खुर्दा रोड जंक्शन के लिए प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इसके अतिरिक्त 13 फेरे 04 सितंबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक चलाए जाएंगे। इनमें 04 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक 04 फेरे तथा 02 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक 09 फेरे शामिल हैं। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01930 खुर्दा रोड जंक्शन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी के लिए प्रत्येक रविवार को चलेगी। इसके अतिरिक्त 13 फेरे 06 सितंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक चलाए जाएंगे। इनमें 06 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक 04 फेरे तथा 04 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक 09 फेरे शामिल हैंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *