आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट में जिला स्तरीय बैडमिन्टन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

रेणुकूट। हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में मंगलवार को उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा खेलकूद के अन्तर्गत 70वीं जिला स्तरीय जिला स्तरीय बैडमिन्टन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि तथा मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दयानन्द शुक्ल व उप-प्रधानाचार्य श्री विजय भागवत पाटिल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर संगीत शिक्षिका ज्योति मिश्रा द्वारा सरस्वती वन्दना एवं शिक्षिका पुष्पिता पाठक के निर्देशन में छात्राओं द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया।

जहां बैडमिन्टन प्रतियोगिता के बालक वर्ग के अन्डर-19 में राजा शारदा महेश इण्टर कॉलेज विजेता तथा आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट उप विजेता, अन्डर-17 में शिक्षा निकेतन, ओबरा विजेता तथा आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट उप विजेता अन्डर-14 में आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट विजेता तथा महिला मंडल उच्च प्राथमिक विद्यालय उप विजेता रहा। वहीं बालिका वर्ग में तीनो वर्गों में आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट विजेता रहा। टेबल टेनिस के बालक वर्ग के तीनो वर्गों में आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट विजेता रहा। ये सभी विजेता खिलाड़ी आगामी मण्डलीय प्रतियोगिता में सोनभद्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खेल को शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक बताया तथा समाज में खेलों की भूमिका को समझाते हुए सभी को बधाई दी।

प्रतियोगिता विद्यालय के क्रीड़ा विभाग के कुशल नेतृत्व में खेल शिक्षक बलबीर सिंह, एच0 एन0 सिंह व जितेन्द्र कुमार सिंह के सहयोग से सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समन्वयक सुधीर कुमार नायक, डॉ. प्रियरंजन सिंह, ब्रम्हानन्द राम त्रिपाठी, ब्रजेश कुमार शुक्ला, शिक्षक सत्येन्द्र सिंह, कार्यालय अधीक्षक नीरज सिंह व श्याम नारायण चौबे, पुस्तकालयाध्यक्ष प्रवीण कुमार तिवारी के साथ-साथ विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *