विजयपुरा। एनटीपीसी कुडगी ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत 20 अगस्त 2026 को एनटीपीसी कुडगी टाउनशिप में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण एवं सहायता सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (ALIMCO), बेंगलुरु के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आसपास के गांवों कुडगी, मुतगी, मसुती, तेलगी और गोलसांगी के कुल 109 दिव्यांगजनों को लगभग ₹30 लाख के 191 सहायक उपकरण वितरित किए गए।

वितरित सहायता सामग्री में motorised tricycles, wheelchairs, hearing aids, crutches, walking aids, educational kits, smartphones, limbs, और calipers सहित विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण शामिल रहे। इन उपकरणों का उद्देश्य लाभार्थियों की गतिशीलता, संचार, शिक्षा और दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ाना तथा उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना है।
कार्यक्रम में संतोष तिवारी, परियोजना प्रमुख- एनटीपीसी कुडगी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ S U हरिदास, GM-O&M; श्री संजीत दत्ता, GM-Maintenance; SVD रविकुमार, GM-HR (Head of HR); राज बोरावंकर, CMO, NTPC Kudgi, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा NTPC कुडगी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर NTPC कुडगी ने रेखांकित किया कि CSR केवल सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य समुदाय के लोगों के लिए स्वतंत्रता, सम्मान, गरिमा और समान भागीदारी के अवसरों को बढ़ावा देना भी है।
सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन में आने वाली कई व्यावहारिक चुनौतियों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बेहतर गतिशीलता से लेकर शिक्षा और संचार तक, ये उपकरण लाभार्थियों को अधिक आत्मविश्वास के साथ अपने दैनिक जीवन में आगे बढ़ने में सहायता प्रदान कर सकते हैं।
NTPC कुडगी द्वारा आयोजित यह पहल समावेशी और गरिमापूर्ण सामुदायिक विकास के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।NTPC का प्रयास है कि CSR गतिविधियों के माध्यम से समुदाय के जरूरतमंद वर्गों तक सार्थक सहायता पहुंचाई जाए और उन्हें अधिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के अवसर प्रदान किए जाएं।
