भागलपुर और अहमदाबाद के मध्य एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस का होगा नियमित संचालन 

Spread the love

किउल-मोकामा-पटना-डीडीयू-सूबेदारगंज-टुण्डला-सवाई माधोपुर-कोटा-रतलाम-छायापुरी के रास्ते अहमदाबाद पहुंचेगी

हाजीपुर । रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और अहमदाबाद के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल का गाड़ी सं. 19423/19424 भागलपुर-अहमदाबाद-भागलपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में नियमित परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इस अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन अहमदाबाद से 26 अगस्त, 2026 से प्रत्येक बुधवार को तथा भागलपुर से 28 अगस्त, 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को किया जायेगा। इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. के 02, पेण्ट्रीकार का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 11 तथा शयनयान श्रेणी के 08 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।  

गाड़ी सं. 19423 अहमदाबाद-भागलपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 26 अगस्त, 2026 से प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से 18.30 बजे प्रस्थान कर गुरूवार को 21.13 बजे डीडीयू, 22.30 बजे बक्सर, 23.15 बजे आरा, 23.50 बजे दानापुर, शुक्रवार को 00.43 बजे पटना जं., 01.25 बजे बख्तियारपुर, 02.08 बजे मोकामा, 03.30 बजे किउल, 04.01 बजे अभयपुर, 04.30 बजे जमालपुर, 05.13 बजे सुलतानगंज रूकते हुए 06.40 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी सं. 19424 भागलपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त, 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को 16.45 बजे प्रस्थान कर 17.03 बजे सुलतानगंज, 17.48 बजे 18.13 बजे अभयपुर, 19.15 बजे किउल, 19.56 बजे मोकामा, 20.30 बजे बख्तियारपुर, 21.58 बजे पटना जं., 22.21 बजे दानापुर, 22.53 बजे आरा, 23.41 बजे बक्सर, शनिवार को 02.53 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए रविवार को 05.25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *