किसान दिवस का हुआ आयोजन, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा

Spread the love

चंन्दौली। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में मासिक ‘किसान दिवस’ का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। बैठक में जिले के कोने-कोने से आए किसानों ने कृषि, सिंचाई, बिजली आपूर्ति की उपलब्धता से जुड़ी अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखी गई।  बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों की शिकायतों को संवेदनशील होकर सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण का कड़ा निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्राप्त प्रार्थना पत्रों/समस्याओं को समयसीमा के भीतर हल करने का आदेश दिया गया। नहरो के टेल तक पानी पहुँचाने तथा कृषि कार्यों हेतु निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अभियंताओं को कड़े निर्देश जारी किए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राजेश कुमार, उप निदेशक कृषि, जिला उद्यान अधिकारी, विभिन्न विभाग के अधिशासी अभियंता सहित समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *