त्यौहारों के सीजन में प्रयागराज-दादरी-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार
प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे ने आगामी त्यौहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 02417/02418 प्रयागराज-दादरी-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अपनी वर्तमान समयावधि, ठहराव, रूट और समय-सारणी के अनुसार ही संचालित होगी, जिसका विवरण निम्नवत है-
विस्तारित अवधि एवं फेरों का विवरण:
गाड़ी संख्या 02417 (प्रयागराज से दादरी): दिनांक 01.09.2026 से 30.11.2026 तक प्रतिदिन (कुल 91 फेरे)। गाड़ी संख्या 02418 (दादरी से प्रयागराज): दिनांक 02.09.2026 से 01.12.2026 तक प्रतिदिन (कुल 91 फेरे)। गाड़ी संरचना- एसएलआर/डी-02, सामान्य श्रेणी-05, स्लीपर श्रेणी-10, एसी तृतीय श्रेणी-03, एसी प्रथम श्रेणी-01 = 21 कोच
