एपीसीपीएल में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया

Spread the love

झज्जर। स्वतंत्रता के गौरव, हृदय में देशभक्ति और वीर स्वतंत्रता सेननियों की स्मृतियों के साथ एपीसीपीएल में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एपीसीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप कैबोर्ता ने एपीसीपीएल टाउनशिप स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

समारोह को संबोधित करते हुए  दिलीप कैबोर्ता ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने एपीसीपीएल की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए इन सफलताओं का श्रेय संबंधित विभागों एवं पूरी एपीसीपीएल टीम की मेहनत, समर्पण और सहयोग को दिया। समारोह में एपीसीपीएल के वरिष्ठ अधिकारियों, श्रीमती ममता कैबोर्ता, अध्यक्ष (सखी लेडीज क्लब),  शेजुल ऋषिकेश, डीसी (सीआईएसएफ),  धर्मवीर सिंह, एसी (सीआईएसएफ),  संजीव लायल, प्राचार्य (बीबीपीएस), विभिन्न कल्याणकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों तथा सीआईएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने अपने परिवारों सहित भाग लिया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बाल भारती पब्लिक स्कूल, बाल भवन, सखी लेडीज क्लब के वेलफेयर सेक्शन, पेटल्स नर्सरी स्कूल तथा टाउनशिप के बच्चों द्वारा मनमोहक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सीआईएसएफ फायर विंग द्वारा प्रस्तुत विशेष तिरंगा जल फव्वारा प्रदर्शन समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा। इसके अतिरिक्त, एपीसीपीएल के जीएम (ओएंडएम)  मोहम्मद निजामुद्दीन ने सर्विस बिल्डिंग में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस की गरिमा बढ़ाई। वहीं, सखी लेडीज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती ममता कैबोर्ता ने बाल भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *