जिलाधिकारी का बयापुर दौरा: कस्तूरबा की छात्राओं से जाना हाल

Spread the love

चन्दौली।  जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने शहाबगंज के बयापुर गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का भी जायजा लिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षा 8 की छात्राओं से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं, भोजन, आवास और पढ़ाई की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली जिसके दौरान खेल मैदान नहीं होने की बात सामने आयी।

जिलाधिकारी ने छात्राओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने विद्यालय के बगल में स्थित भूमि को खेल मैदान एवं ओपन जीम के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर दिया कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद की सुविधा भी आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की बाउंड्री वॉल का भी अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने परिसर के बगल में अतिक्रमण मुक्त कराई गई लगभग 22 बीघा भूमि का निरीक्षण किया और इसे बलिकाओं के लिए ओपन जीम के रूप में विकसित करने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह को भूमि की घेराबंदी कर उसे जनहित में उपयोग करने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विकास मित्तल, बीडीओ दिनेश सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *