प्रयागराज । रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु सांबा रेलवे स्टेशन पर निम्नलिखित ट्रेनों को प्रायोगिक आधार पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
1. सांबा स्टेशन पर ठहराव का विवरण:
1. गाड़ी संख्या 20434 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा-सूबेदारगंज एक्सप्रेस): दिनांक 15.08.2026 से सांबा स्टेशन पर शाम 17:24 बजे पहुँचकर 17:26 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी संख्या 16787 (तिरुनेलवेली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस): दिनांक 17.08.2026 से सांबा स्टेशन पर सुबह 07:18 बजे पहुँचकर 07:20 बजे प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी संख्या 16317 (कन्याकुमारी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा हिमसागर एक्सप्रेस): दिनांक 21.08.2026 से सांबा स्टेशन पर सुबह 07:18 बजे पहुँचकर 07:20 बजे प्रस्थान करेगी।
4. गाड़ी संख्या 16031 (एम.जी.आर. चेन्नई सेंट्रल-श्री माता वैष्णो देवी कटरा): दिनांक 16.08.2026 से सांबा स्टेशन पर सुबह 07:18 बजे पहुँचकर 07:20 बजे प्रस्थान करेगी।
2. जम्मू तवी स्टेशन पर समय-सारणी में संशोधन:
उपरोक्त ठहराव के परिणामस्वरूप निम्नलिखित ट्रेनों के जम्मू तवी स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय में आंशिक संशोधन किया गया है-
• गाड़ी संख्या 16787 (तिरुनेलवेली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा): दिनांक 17.08.2026 से जम्मू तवी स्टेशन पर परिवर्तित समय 08:25/08:30 बजे (वर्तमान समय 08:20/08:30 बजे के स्थान पर) रहेगा।
• गाड़ी संख्या 16317 (कन्याकुमारी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा): दिनांक 21.08.2026 से जम्मू तवी स्टेशन पर परिवर्तित समय 08:25/08:30 बजे (वर्तमान समय 08:20/08:30 बजे के स्थान पर) रहेगा।
• गाड़ी संख्या 16031 (एम.जी.आर. चेन्नई सेंट्रल-श्री माता वैष्णो देवी कटरा): दिनांक 16.08.2026 से जम्मू तवी स्टेशन पर परिवर्तित समय 08:25/08:30 बजे (वर्तमान समय 08:20/08:30 बजे के स्थान पर) रहेगा।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व रेलगाड़ियों की अद्यतन जानकारी हेतु रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा NTES ऐप का उपयोग करें।
