हेम प्रकाश सिंह के उपलब्धि से क्षेत्र गौरवान्वित 

Spread the love

आलापुर , अंबेडकर नगर। विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत धारूपुर नवसृजित नगर पंचायत राजे सुल्तानपुर निवासी हेम प्रकाश सिंह पुत्र मथुरा प्रसाद सिंह को UPSC द्वारा असिस्टेंट डायरेक्टर ला कारपोरेट के पद पर चयनित होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। हेमप्रकाश सिंह ने अपने इस सफलता से पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इनके चयन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके घर पहुंचकर इनके माता-पिता और पूरे परिवार को बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। हेम प्रकाश ने अपनी सफलता का श्रेय बाबा भागीरथी व दादा दादी रिटायर RPF प्रताप सिंह व सरस्वती देवी के आशीर्वाद व बड़े पिता सेवा निवृत्त अपर जिलाधिकारी जगदम्बा प्रसाद सिंह व माता प्रसाद सिंह से प्राप्त मार्गदर्शन को दिया। खुशी के अवसर पर भारी संख्या में लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं जिनमें विवेक सिंह,लालता प्रसाद सिंह, हरिहर सिंह, विजय बहादुर सिंह, अवधेश सिंह, सुखपाल मौर्य, नरसिंह नरायन सिंह, अजय सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, रामचरन सिंह, जयप्रकाश सिंह, रामनयन विश्वकर्मा, राधेश्याम, जितेंद्र आदि लोगों ने घर पहुंच कर हेमप्रकाश के माता पिता और परिजनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *